Saraikella burglary attempt: कांड्रा में चौथी बार चोरों ने आभूषण दुकान का तोड़ा ताला, चोरों के आतंक से दुकानदार आक्रोशित

सरायकेला: ज़िला अंतर्गत कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे ठाकुर ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी की जहां चोरों ने बीती रात दुकान के ग्रिल का ताला तोड़ एक बार फिर चोरी का प्रयास किया हालांकि चोर अपने मंसूबे में विफल रहे.
आभूषण दुकान के सामने जुटे लोग
                आभूषण दुकान के सामने जुटे लोग                                       
चोरों ने इससे पूर्व तीन बार दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी कर चुके है. बार-बार कांड्रा क्षेत्र के ठाकुर ज्वेलर्स चोरों के निशाने पर रहते हैं. चौथी बार  ठाकुर ज्वेलर्स का ताला टूटना क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मामले को लेकर बाजार के दुकानदारों ने दबे जुबान से कहा कि इससे पुलिस की नाकामी भी जग जाहिर हो रही है। लोग पुलिस द्वारा क्षेत्र में गस्ती पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं. कुछ दिन पूर्व ही कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित तीन दुकानों पर एक साथ चोरों ने धावा बोल हजारों की चोरी की थी. बार-बार मेन रोड स्थित दुकानों का ताला टूटना पुलिस को लोग संदेह के घेरे में देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस सिर्फ बस्ती के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. जिस कारण मुख्य मार्ग स्थित दुकानों पर उनका नजर नहीं रहता है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *