शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया यौन शोषण, आपत्तिजनक तस्वीरें कि सोशल मीडिया पर वायरल

Saraikela :- सरायकेला जिले के गमरिया थाना में एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. मामले को लेकर युवती रविवार को अपने परिजनों के साथ गम्हरिया थाना पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की है.

इसे भी पढ़ें :- नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर यौन शोषण करने के आरोपी को 21 वर्ष की सजा, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

गम्हरिया थाना पहुंचकर युवती ने लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से पुलिस को बताया है कि गमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सालड़ीह के रहने वाले चुरकु मुर्मू ने 5 सालों तक युवती के साथ संबंध स्थापित किया. शादी का झांसा देकर लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा. इस बीच युवती द्वारा शादी के लिए दबाव डाले जाने पर चुरकु मुर्मू तैयार हुआ लेकिन शादी के नाम पर कई दिनों तक युवती को बहलाता-फुसलाता रहा. युवती द्वारा बताया गया है कि सालडीह जंगल में भी उसने बीते शाम उसके साथ जबरन संबंध बनाया और फिर चलता बना. युवती द्वारा बताया गया है कि युवक पूर्व से ही शादीशुदा है और वह उसका लगातार शोषण करता रहा है. परिजनों के साथ युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कि है.

सोशल मीडिया पर बनाया फेक अकाउंट तस्वीरें कर दी वायरल :-
युवती द्वारा आरोपी युवक चुरकु मुर्मू पर आरोप लगाया गया है कि उसने फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके दोस्तों को भेजने शुरू की और बरन संबंध स्थापित करने का दबाव बनाता रहा. इधर युवक द्वारा मुकरे जाने के बाद युवती ने थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत की है.

इसे भी पढ़ें :- http://धारदार हथियार से बुजुर्ग पति पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, डायन या जमीन विवाद के कारण हत्या का आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा