AK-47 व AK-56 के साथ छह उग्रवादी गिरफ्तार, 1102 जिंदा गोली, चार राइफल, एक ऑटोमैटिक रिवॉल्वर बरामद

Latehar. उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के छह उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर नारायण भोक्ता उर्फ आदित्यजी, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, एरिया कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, संजय उरांव उर्फ भगतजी और इमरान अंसारी शामिल है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की ओर से अलग-अलग नाम बदलकर गढ़वा, लातेहार, चतरा और पलामू जिला के व्यवसायियों व अन्य लोगो से लेवी के लिए दबाव बनाया जा रहा था. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एके-47, एके-56 समेत अलग-अलग हथियार के 1102 जिंदा गोली, .315 के चार राइफल, एक ऑटोमैटिक रिवॉल्वर, तीन पाउच, एक मोटरसाइकिल के अलावा टीएसपीसी का खाली लेटर पैड व पर्चा समेत कई सामान बरामद हुआ है.

सरहुल महोत्सव

Adityapur Sarhul Festival:”हम भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, हमें अपनी विरासत को संजोए रखना है”: मेयर संजय सरदार, आदित्यपुर में 16वें सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमा भूमिज मुंडा समाज

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस

Jharkhand NCP:प्रियंका मंडल बनीं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) की प्रदेश महासचिव, संगठन विस्तार पर जोर, झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा; प्रियंका मंडल ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार