Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Seraikela SP took cognizance: सरायकेला में डायन प्रताड़ना मामले पर एसपी ने लिया संज्ञान, एसडीपीओ को सौंपी जांच
Adityapur

Seraikela SP took cognizance: सरायकेला में डायन प्रताड़ना मामले पर एसपी ने लिया संज्ञान, एसडीपीओ को सौंपी जांच

By The News24 Live08/09/2025Updated:08/09/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
20250908 220717
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

सीनी ओपी प्रभारी की भूमिका पर सवाल बिना जांच मीडिया को दी गलत रिपोर्ट

सरायकेला-खरसावां : जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ पंचायत के हातिया गांव की महिला कल्पना मंडल को डायन बताकर प्रताड़ित किए जाने के मामले में अब पुलिस हरकत में आई है। शुक्रवार 5 सितंबर को प्रकाशित खबर के बाद एसपी मुकेश लुनायत ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समीर कुमार सावैया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़े:Saraikela Negligence of Sini OP incharge: सीनी ओपी प्रभारी की लापरवाही, डायन प्रताड़ना को मामूली झगड़ा बताकर दबाया मामला

सोमवार सुबह एसडीपीओ समीर कुमार सावैया सीनी ओपी पहुंचे और पीड़िता समेत दोनों पक्षों से करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने ओपी प्रभारी से भी पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन और उस पर की गई कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की। इससे पहले 31 अगस्त को हुई घटना में कल्पना मंडल के घर पर उनके ममेरे देवर और गांव के कुछ लोगों ने धावा बोला था। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई, डायन कहकर अपमानित किया गया, साड़ी खींची गई और धमकी दी गई। पीड़िता के बच्चों को भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता ने सीनी ओपी में शिकायत दी लेकिन ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने इसे डायन प्रताड़ना न मानकर साधारण विवाद बताकर 107 का मामला बना दिया। पद्मश्री छुटनी महतो के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचकर पीड़िता ने अपनी व्यथा बताई थी। वहीं मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। अब एसपी के निर्देश के बाद मामले की जांच चल रही है।

मामले में जांच जारी किसी पक्ष को अभी क्लीन चिट नहीं एसडीपीओ

मामले में एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां द्वारा सोमवार को जांच किए जाने के बाद बताया गया है कि फिलहाल सभी पक्षों से बयान लिया गया है और जांच जारी है। इधर सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार द्वारा गलत मीडिया रिपोर्ट दिए जाने पर एसडीपीओ ने साफ़ कहा कि किसी भी पक्ष को फिलहाल क्लीन चिट नहीं दी गई है।

http://Saraikela Police in-charge removed: नाबालिग आत्महत्या मामला: सहायक पुलिस कर्मी के प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की थी आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत सहायक पुलिसकर्मी निलंबित

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#saraikela-kharswan police #आदित्यपुर सरायकेला #करमपर्व2025 #सरायकेला | #Jharkhand adityapur jharkhand Kolhan DIG saraikela news Sp saraikela सिनी ओपी हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d