Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - एस० आर० रुंगटा ए-डिवीजन लीग : 2024-25, यंग झारखंड ने सेरसा को हराया, फाईनल में पहुंचा एम०सी०सी०
Chaibasa

एस० आर० रुंगटा ए-डिवीजन लीग : 2024-25, यंग झारखंड ने सेरसा को हराया, फाईनल में पहुंचा एम०सी०सी०

By The News24 Live22/12/2024Updated:22/12/2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20241222 wa0010376123286480503170
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा): एस०आर० रुंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतिम लीग मैच के परिणाम में यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा ने जीता पर इसका सीधा लाभ मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा को मिला और वो फाईनल में पहूँच गई.

img 20241222 wa0010376123286480503170

अंतिम लीग मैच से पहले तक अंक तालिका में सेरसा चक्रधरपुर की टीम दूसरे स्थान पर थी और आज अगर वो समान्य अंतर से भी मैच जीत जाती तो उसका फाईनल में खेलना तय था परंतु 186 रनों के भारी अंतर से पराजित होने के कारण बराबर अंक (6 अंक) रहते हुए नेट रन रेट में वो एम० सी० सी० चाईबासा से पिछड़ कर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर खिसक गई और फाईनल में पहुंचने का इसका सपना टूट गया.


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के अंतिम लीग मैच में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दे दिया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब रनों से भरे विकेट पर यंग झारखण्ड के बल्लेबाजों ने 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 296 रन ठोक डाले. एस० आर० रूंगटा ए-डिवीजन लीग में इस सत्र का ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. यंग झारखंड की ओर से राज कुमार ने पाँच चौके एवं पाँच छक्के की मदद से सर्वाधिक 78 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में सत्यम यादव ने 57 रन, संदीप गुप्ता ने 44 रन, अभय द्विवेदी ने 36 रन, कप्तान सन्नी मिश्रा ने 35 रनों का योगदान दिया. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से अमित दास ने 68 रन देकर चार विकेट तथा ए० पवन कुमार ने 49 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. हिमांशु शर्मा, डेविड सांगा एवं धानु प्रसाद को एक-एक सफलता हाथ लगी.


जीत के लिए निर्धारित पैंतीस ओवर में 297 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा की पूरी टीम 20.5 ओवर में मात्र 110 रन बनाकर आल आउट हो गई और 186 रनों के भारी अंतर से मैच गंवा बैठी. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कमल गोप ने 28 रन, राजीव रंजन ने 26 रन तथा सुदीत ठाकुर ने 14 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान सन्नी मिश्रा ने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया और मात्र 26 रन देकर चार विकेट चटकाए. आयन कुमार ने तीन तथा अभय द्विवेदी, आकाश दास एवं सत्यम यादव को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.


आज की जीत के साथ ही गत वर्ष की विजेता टीम यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब रेलेगेट होने से बच गई जबकि अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रहनेवाली टीम मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब रेलेगेट होकर बी-डिविजन में उतर गई.


एस० आर० रुंगटा ए-डिवीजन लीग का फाईनल मैच स्वर्गीय सीता राम रूंगटा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार 27 दिसंबर को लारसन क्लब चाईबासा एवं मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा के बीच खेला जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#chaibasanews #s r rungta cricket league chaibasa chaibasa news cricket क्रिकेट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d