आदित्यपुर :भारत जोड़ो यात्रा में आदित्यपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत, कांग्रेस महासचिव अजय सिंह संग किया भ्रमण

Adityapur: आदित्यपुर में मंगलवार को आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के पहुंचने पर रोड नंबर 32 में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिसके बाद पर यात्रा प्रारंभ की गई.
पदयात्रा में शामिल राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय और अजय सिंह
पदयात्रा की शुरुआत रोड नंबर 32 से आदित्यपुर 2 स्थित अंबेडकर चौक होते हुए आदित्यपुर के इमली चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया मौके पर प्रदेश महाससचिव अजय सिंह, रविन्द्र झा उर्फ नट्टू झा, सचिव सुरेश धारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, बेबी सिंह, छोटेराय किस्कु, महेंद्र मिश्रा, आदि शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा कर डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश को एक सूत्र में जोड़ने का आह्वान किया.पदयात्रा में सरायकेला खरसांवा जिला के कांग्रेसी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेसी भी शरीक हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *