गम्हरिया: वीजी गोपाल की 101वीं जयंती पर स्टडी ग्रांट अवार्ड से छात्र सम्मानित

गम्हरिया: टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित टीजीएस कंपनी परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्रसिद्ध मजदूर नेता वीजी गोपाल की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कई विद्यालय के बच्चों को वीजी गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर गम्हरिया के ऊपरबेड़ा स्थित मध्य विद्यालय में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चो तथा उक्त विद्यालय के मेघावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टिस्को ग्रोथ शॉप के चीफ मैन्युफैक्चरिंग अरुण कुमार झा तथा बतौर विशिष्ट अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय उपस्थित थे।  इसके अलावा अन्य अतिथियों में टीएमयू के महासचिव शिवलखन सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिन्हा, ओपी पाठक, रंजन कुमार, कौशल कुमार, प्रभु करण, मिंटू पात्रा, कंपनी के एचआर प्रबंधक शशांक शेखर, कलिकापुर पंचायत की मुखिया सविता हांसदा आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *