धनबाद : स्कूल में छात्र की अचानक तबीयत हुई खराब, मौत

 

 

 

Dhanbad : जिले के बरवाअड्डा स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में क्लास 9 के छात्र अजय कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई.

इसे भी पढ़े:-

ऑन ड्यूटी बीएसएफ के जवान का तबीयत बिगड़ा, इलाज के दौरान हुई मौत, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

 हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आनन-फानन में स्कूल की प्राचार्या सहित अन्य कर्मियों की मदद से छात्र को SNMMCH ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

 पूरे मामले पर जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या ने बताया कि छात्र क्लास में डेस्क पर हेड डाउन किए हुए था. इसके बाद अचानक से गिर गया. तत्काल उसे सीक रूम में ले जाया गया जहां छात्र की सांस बहुत तेज चल रही थी. इसके बाद उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने SNMMCH ले जाने की सलाह दी. जहां जाँच के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया छात्र के घर वालों को सूचना दे दी गई है.

 

 

 

 

वंही SNMMCH में चिकित्सक ने बताया कि छात्र जब यहां आया था. उस समय उसकी मृत्यु हो चुकी थी. हालांकि मृत्यु किस कारण हुईं हैं. यह पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा.

 

 

प्राचार्या ने बताया कि छात्र क्लास 9 में पढ़ाई करता था और धनबाद के पुराना बाजार का रहने वाला था जबकि छात्र के पिता रेलवे में कार्य करते हैं वहीं सूचना पर परिजन SNMMCH पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

http://ऑन ड्यूटी बीएसएफ के जवान का तबीयत बिगड़ा, इलाज के दौरान हुई मौत, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *