सरायकेला पुलिस की सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 04 गुम हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गया

सरायकेला थाना पुलिस

सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले की सरायकेला थाना पुलिस को तकनीकी निगरानी के क्षेत्र में एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के CEIR (पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 04 स्मार्टफोनों को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है। इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।

Adityapur Crime News:सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरआईटी और आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 6 आरोपी गिरफ्तार, गोलीकांड का फरार वारंट भी दबोचा गया

​इस विशेष अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मौजूद सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बरामद फोन उनके मूल मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

​”CEIR पोर्टल आम जनता के गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक करने में बेहद कारगर साबित हो रहा है। आम नागरिक अपने फोन के गुम होने पर तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते फोन को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।”
— विनय कुमार, थाना प्रभारी (सरायकेला)

​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

http://Adityapur: सरायकेला पुलिस ने , अपहृत युवती किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार शंभू मिर्धा को पुलिस ने भेजा जेल, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मिली सफलता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज