चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर तैनात सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवान भुलन राम (59) का रविवार रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें बिसरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नक्सल अभियान में कोबरा जवान हुआ सर्पदंश के शिकार, इलाज के दौरान हुई मौत
जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा मौत का कारण
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की मौत हुई है, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा। घटना उस वक्त हुई जब सारंडा जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
भुलन राम का विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| फोर्स नंबर | 920720043 |
| पद | S.I – G.D |
| नाम | भुलन राम |
| पिता | स्वर्गीय रग्तू राम |
| उम्र | 59 वर्ष |
| पता | राघवपुर, डुमरी, बुजुर्ग, थाना – नयागांव |
| जिला | छपरा, बिहार |
http://चाईबासा : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल की मौत

