विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, ससुर को बताया साजिशकर्ता

Saraikela suspicious death: सरायकेला ज़िले के सीनी ओपी के कमलपुर गांव में विवाहिता महिला फिरोजा खातून की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता मोहम्मद जेहारुद्दीन ने दमाद मोहम्मद सद्दाम समेत चार लोगों पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढे :-http://नक्सलियों ने पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे बुबी ट्रैप, जावनों ने बरामद कर किया नष्ट

जबकि ससुर मुख्तार अहमद को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. पुलिस द्वारा तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.मृतका फिरोजा खातून का शव सोमवार को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। मृतका पिता के द्वारा लिखित शिकायत में कहा गया है कि सोमवार की शाम उसे फोन पर बताया गया कि उसकी पुत्री फिरोजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.घर जाकर देखा तो पता चला की मामला उसके विपरीत है. मृतिका के पिता ने सीनी ओपी मे दामाद, अपने पुत्र के देवर सज्जाद अंसारी उर्फ लादेन ,सास राजेकुन एवं अपने समधी के दामाद गुलजार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढे :-ओयो शुभेच्छा होटल में मृत महिला की हुई पहचान, मृतका कांति देवी का प्रेमी कलीमुद्दीन से था अवैध संबंध, SP ने की कमरे का जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा