तांतनागर ओपी प्रभारी ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित, क्षेत्र में अपराध कम करने में सहयोग की अपील की

Chaibasa:- जिले के तांतनागर प्रखंड के पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले मुखिया पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य को तांतनागर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राहुल कुमार राम ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में होने वाली डायन प्रथा से होने वाला हत्या, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से चलने वाली शराब की दुकानों को बंद करने में सहयोग, बाल विवाह, साइबर क्राइम जैसे अपराधों को कम करने में सहयोग की अपील किया। जनप्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम ओपी परिसर में किया गया। जिसमें सभी को एक कलम एक डायरी दिया गया। कार्यक्रम में तुराम बिरुली हिरोमोरा पुरती गौरी शंकर बिरुल जवाहर बोयपाई बालेश्वर हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *