चाईबासा शहर में जंगल से भटक कर घुसा भालू, 4 लोगों को किया घायल

Chaibasa:- चाईबासा स्थित धोबी तालाब और गांधी टोला में जंगल से भटक कर एक भालू आ गया. भालू ने लगभग 4बजे भोर में मोर्निंग वाक पर निकले चार लोगों पर हमला कर दिया. चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. सभी घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कार्य गया है. जख्मी लोगों में धोबी तालाब की मीना कुमारी, अमीना खातून, गांधी टोला की शांति देवी और अमादी लाल साव शामिल है.

जानकारी के अनुसार जंगल से भटक कर भालू रात में बस्ती में घूस आया था. इसी क्रम में आज सुबह धोबी तलाब होते हुए आगे बढ़ने के क्रम में उसने महिला मीना कुमारी को फिर अमीना खातून को जख्मी कर दिया. गांधी टोला के क्षेत्र में जब वह घूम रहा था तब उसने अमादी लाल साव को देखा और उन पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया.

सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. दूसरी और वन विभाग के द्वारा यहां पर वनपालों को तैनात कर दिया गया है. एक वह पाल ने बताया कि लोगों को उस क्षेत्र में जाने से मना किया जा रहा है जहां पर भालू घुसा है. वन विभाग के लोग भालू को पकड़ने की कोशिश कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *