भाजपा जिला कार्यालय में में मनाया गया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का पुण्यतिथि

चाईबासा :- भाजपा जिला कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का पुण्यतिथि मनाया गया। पुण्य तिथि के अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्व जिला अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर नंदजी प्रसाद ने कहा कि हम लोग नहीं बल्कि देश भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी के बारे में जानकारी रखते हैं और रखना चाहते हैं। झारखंडवासी होने के नाते हमें उनके आंदोलन को एवं जीवन शैली को अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आंदोलन किया। उस समय अंग्रेजो से अपने आदिवासी समाज को अधिकार दिलाने के लिए वे जागरूक करने और उनके अधिकर की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष कर उलगुलान करते हुए अपनी तीर धनुष के दम पर अंग्रेजों को घुटने टेखने के लिए मजबूर किया था।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, पुत्कर हेम्ब्रम, राकेश बबलू शर्मा, प्रताप कटिहार, जगदीश पाट पिंगवा, गीता बालमुच्चु, विजय मेलगांडी, अमरेश प्रधान, विप्लव सिंह, बिरजू रजक, कुंज बिहारी खंण्डाईत, गौतम महतो कामेश्वर विश्वत्रकर्मा सुमित प्रजापति, गौतम महतो, पिंटू प्रसाद, चंद्रमोहन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *