औद्योगिक क्षेत्र में महिला मजदूरों के बीच झोटा-झोटी तमाशा देखने लगा जमावड़ा, देखें VIDEO

Saraikela:- आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में उत्कल ऑटोमोबाइल के सामने शनिवार शाम औद्योगिक क्षेत्र में कारखानों की छुट्टी होने के वक्त एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जहां महिला मजदूरों के बीच बीच सड़क पर झोटा- झोटी खूब हुई जिसे देखने लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा.

 

बताया जाता है कि शनिवार शाम 6 बजे ,पास के ही किसी कारखाने में ठेका मजदूर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं की दो गुट में आपस में विवाद के कारण फब्तियां कसने पर मारपीट हो गई, जहां महिला मजदूर आपस में ही एक दूसरे की चोटी खींच जमकर मारपीट करती दिखी, इधर मौके पर पहुंचे पत्रकारों के कैमरे देख मारपीट कर रही महिला मजदूर सकते में आ गई और फिर वहां लगा मजमा खत्म हुआ, मौके पर कुछ महिला मजदूरों ने बताया कि इनके बीच कारखाने में काम के दौरान कुछ समय से विवाद चला आ रहा है जिसका नतीजा यह रहा कि महिला मजदूर के गुट सड़क पर ही भिड़ गए ,इधर छुट्टी होने के समय टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क के किनारे हुए इस विवाद के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का भी माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *