झारखण्ड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है, शहजादे की भाषा माओवादियों वाली – पीएम नरेंद्र मोदी

घाटशिला में गरजे पीएम मोदी कहा इंडी गठबंधन खत्म करना चाहती है एसटी ओबीसी का आरक्षण

Jamshedpur : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला में विशालसभा हुई। मऊभण्डार के ताम्र प्रतिभा मंच से विशाल जनसमुदाय के सामने उन्होंने घाटशिला की धरती से माँ रंकिनी को नमन करते हुए सभा की शुरुआत की और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए वहां की अर्थव्यवस्था को समझना बहुत जरुरी है। कांग्रेस को विकास का क ख ग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-जेएमएम-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।

मंच से संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी


पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों से संविधान को खतरा है। इंडी गठबंधन वाले ओबसी, एससी एसटी का आरक्षण खत्म कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। मैंने इनसे कहा कि लिखकर दो कि ओबीसी, पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देंगे, लेकिन ये चुप्पी साधे हैं। अबतक कोई जवाब नहीं आया है।

पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते भाजपा प्रत्याशी


उन्होंने हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इनलोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। वहीं राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं।


पीएम जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने घाटशिला पहुंचे थे। एनडीए कैंडिडेट और सांसद विद्युत वरण महतो के सामने जेएमएम के समीर मोहंती हैं।
विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने आगे कहा संसद की सीट इन्हें खानदानी लगती है। खुद रिटायर हो रहे हैं तो सालों से समर्पित कार्यकर्ता को नहीं मिलेगा। बेटे को सौंप रही हैं। ऐसी परिवार वाली पार्टियों से झारखंड को बचाना है।


पीएम ने कहा कि शहजादे वायनाड से भागकर रायबरेली गए हैं। और सबको बोल रहे हैं, ये मेरी मम्मी की सीट है। अरे कोई बच्चा भी स्कूल जाता है तो नहीं कहता कि ये मेरे पापा का स्कूल है। भले ही वो स्कूल में पढ़ाते हैं। उनकी मम्मी भी कह रही हैं कि मैंने अपना बेटा सौंप दिया है। लोग पूछते है कि बेटे को रायबरेली देने आई हो, लेकिन कोविड के समय क्या एक बार भी हमारा हाल पूछा था।

पीएम नरेंद्र मोदी


शास्ति राज्य के सीएम को चुनौती देता हूं। ये कोई पॉलिटिक्ल स्टेटमेंट नहीं है। ये मेरी उनको चुनौती है। क्योंकि शहजादे उद्योग का विरोध करते हैं, निवेश का विरोध करते हैं। उनके राज्यों का क्या होगा। कौन उद्योगपति वहां उद्योग लगाएंगे। मैं उन राज्यों के नव जवानों से पूछता हूं कि शहजादे की भाषा से कौन उद्योग आएगा। उद्योगपति भी सोचेंगे कि जब शहजादे की ऐसी भाषा है तो सीएम भी वैसे ही होंगे। फिर जब आपके राज्य में उद्योग नहीं आए तो मुझे मत कहना।


पीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने टू जी घोटाला, कोयला समेत कई घोटाला किया। घोटालों के रिकॉर्ड बनाए। पीएम ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि नौकरी के बदले गरीब लोगों से पैसा लिया गया। गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पी गई। सेना की जमीन तक हड़पी गई। नोटों के ढेर जो बरामद हुए हैं, वो पैसे किसके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे पैसे आपके हक का पैसा है। भोले-भाले आदिवासी, दलितों और पिछड़ों का पैसा है। क्या ये लोग काली कमाई में से एक भी रुपया आपके बच्चे को देते क्या विपशी दलों और मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा की झारखंड खनिज संपदा में उतना सबल है, लेकिन यहां इतनी गरीबी क्यों है। झारखंड का नाम सुनते ही नोटों के ढेर की बात याद आती है। कांग्रेस और झामुमो वालों ने अपने घरों में काली कमाई जमा कर रखी है। कांग्रेस और झामुमो और राजद ने हमारे झारखंड को हर मोर्चे पर लूटा है।


पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि 4 जून को परिणाम क्या आने वाला है। जमशेदपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है। सभा के बीच में कई लोग मोदी के फोटो और स्केच लेकर लहरा रहे थे l पीएम ने अपनी कलाकृति के पीछे उन्हें अपना नाम पता लिखकर देने के लिए एसपीजी वालों को देने के लिए कहा l उन्होंने सभी लोगों से कहा की उनकी भेंट उन्हें हमेशा याद रहेगी और वो उन्हें चिट्ठी लिखेंगे।


मंच का संचालन जिला परिषद् चेयरमैन बारी मुर्मू ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू ने स्वागत भाषण दिया। विद्युत् वरन महतो नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी ने पीएम को जनजातीय टोपी भेंट की। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केन्द्रीय जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीएम को ओल चिकि लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू का तैल चित्र भेंट किया।


इस मौके पर मंच पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडीचरण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदी , दिनेश साव, पद्मश्री जमुना टुडू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, राजकुमार श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेन्द्र सिंह, मुरलीधर केडिया सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : http://पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर, किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता