बड़ाजामदा-बड़बिल मुख्य सड़क के टर्निंग पॉइंट का गड्ढा भरा गया, आवागमन हुआ सुरक्षित

बड़ाजामदा समाचार

गुवा। बड़ाजामदा से बड़बिल जाने वाली मुख्य सड़क के टर्निंग पॉइंट पर लंबे समय से बने बड़े गड्ढे को आखिरकार भर दिया गया है। इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी।

सरायकेला ज़िले का नाक आदित्यपुर- कान्ड्रा मुख्य सड़क एक माह से अंधेरे में डूबा,मंत्री सांसद, विधायक की भी नही पड़ रही नज़र, आम लोग परेशान

बड़ाजामदा समाचार

जिला परिषद सदस्य की पहल पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने तत्काल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सड़क की मरम्मत कराने की पहल की। उनके प्रयासों के बाद प्रशासन ने टर्निंग पॉइंट पर बने बड़े गड्ढे को भरकर सड़क को समतल करा दिया, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद बड़ाजामदा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि समय पर की गई इस पहल से संभावित सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक कम हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं का इसी प्रकार त्वरित समाधान किया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं मिल सकें।

http://Adityapur- Gamharia News: आदित्यपुर: वार्ड 6 में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और पार्षद धनंजय गुप्ता ने स्थानीय नागरिकों को दिया बेहतर बुनियादी ढांचे का भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *