गम्हरिया बाजार दुकानदारों से अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क 1210 रुपए लेने पर भड़के दुकानदार, प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया बाजार से अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क के नाम पर 1210 रुपए वसूले जाने ने से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है. नगर निगम के शुल्क वसूली के विरुद्ध दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.

अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क बढ़ाए जाने के मुद्दे पर मुखर होकर दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम द्वारा गम्हरिया बाजार में शौचालय, पेयजल ,साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की जाती. बावजूद इसके जबरन शुल्क वसूली का फरमान जारी किया गया है. जिससे दुकानदार किसी भी हाल में नहीं मानेंगे. दुकानदारों ने अपना विरोध प्रकट करते हुए सोमवार को सभी दुकानें बंद रख आक्रोश जाहिर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *