आदित्यपुर: बंद घर का ताला तोड़ बाईक समेत नगदी की चोरी, शिकायत दर्ज

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला में चोरी की घटना सामने आयी हैं।जहाँ चोरो ने बंद घर ताला तोड़ घर में रखे बाइक समेत नगद 5 हज़ार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझीटोला अंतर्गत नेताजी पथ निवासी सुकमार मजूमदार 14 जनवरी को टुसू पर्व मनाने अपने ससुराल घाटशिला गए थे। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ घर में रखे पैशन प्रो मोटरसाइकिल(JH05BZ 0218) अलमीरा में रखे नगद ₹5000 चुरा लिए .घटना की जानकारी 16 जनवरी को पड़ोसियों द्वारा इन्हें टेलीफोन के माध्यम से दी गई. इसके बाद पीड़ित सुकुमार मजूमदार ने स्थानीय आदित्यपुर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज की है. इधर मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *