गीता कोड़ा के ट्विटर X पर कमेंट्स की हुई बौछार, झामुमो और कांग्रेसियों ने निकाले अपने भड़ास

 

 

 

Chaibasa: कांग्रेस छोड़कर अचानक भाजपा में शामिल हुई सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के शामिल होने से तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वंही सोशल मीडिया ट्विटर एक्स ( X ) पर एक वीडियो पोस्ट करते ही उनके भाजपा में जाने से नाराज कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने कमैंट्स की बौझार कर दी. जिससे यह वीडियो अपने कमैंट्स के लिए चर्चा का विषय और चर्चित हो रहा है.

इसे भी पढ़े:-

कांग्रेस की नीतियों से नाराज सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने थामा भाजपा का दामन

गीता कोड़ा ने वीडियो को पोस्ट करते हुए झारखंड की चंपई सरकार की आलोचना करते हुए लिखा है कि

“यह कैसा बजट है। सरकार सिर्फ चेहरा चमकाने में लगी है। युवा पीढ़ी सड़क पर आंदोलित है। ऐसा अब नहीं चलेगा। बजट राज्य के सभी वर्ग के लोगों के साथ छलावा के अलावा कुछ नहीं है।”

सांसद गीता कोड़ा के वीडियो के पोस्ट होते ही सैकड़ों कमेंट मिलने शुरू हो गए. आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी कार्यकर्ताओं एवं लोगों के कमेंट वीडियो में कही गई बातों का समर्थन करता नही दिखा. बल्कि अपने ही मन की भड़ास निकाल डाली. जिससे भाजपा के आईटी सेल भी उसे ट्रोल करने में निष्क्रिय रहे.

http://कांग्रेस की नीतियों से नाराज सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने थामा भाजपा का दामन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा