चांडिल में भीषण सड़क हादसा: NH-33 पर कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस पलटी,पुलिस- ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलाया राहत-बचाव अभियान

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर शनिवार तड़के एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई।

Chandil: गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चांडिल डैम विस्थापित, एक दिवसीय उपवास, 7 अक्टूबर को पुनर्वास कार्यालय पर धरना

कोलकाता से रांची की ओर जा रही ‘शिवम’ नामक यात्री बस झाबरी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के वक्त बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई यात्री घायल हो गए।

​तड़के 4 बजे हुआ हादसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह लगभग चार बजे घटी। जब अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी अचानक एक तेज झटके के साथ बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए।

​पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता से चलाया रेस्क्यू

​दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए बस के भीतर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चौका थाना प्रभारी ने बताया कि बस में 25 से 30 यात्री मौजूद थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए तीन यात्रियों सहित अन्य आंशिक रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

​हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर और यातायात नियंत्रित कर सामान्य कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

https://thenews24live.com/6-criminals-were-caught-from-the-closed-school-in-chandil-chowk-sp-manoj-swargayari-revealed-in-the-press-conference-that-weapons-and-looted-mobiles-were-recovered/

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *