Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - सेरेंगसिया घाटी में ऐसे शुरू हुई थी शहीद दिवस मनाने की परंपरा, इस असिस्टेंट कमिश्नर ने 42 वर्ष पूर्व की थी परंपरा की शुरुआत – thenews24live
Chaibasa

सेरेंगसिया घाटी में ऐसे शुरू हुई थी शहीद दिवस मनाने की परंपरा, इस असिस्टेंट कमिश्नर ने 42 वर्ष पूर्व की थी परंपरा की शुरुआत – thenews24live

By The News24 Live30/01/2025Updated:30/01/2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250130 WA0049
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कोल विद्रोह की साक्षी रही ऐतिहासिक सेरेंगसिया घाटी में प्रतिवर्ष 2 फरवरी को शहीद दिवस मनाने की परंपरा आज से करीब 42 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी. इसकी शुरूआत डॉ देवेंद्रनाथ सिंकू नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने कुछ समर्थकों के साथ की थी, लेकिन बाद में वे गुमनाम रहे. वे हाटगम्हरिया प्रखंड के जामडीह गांव के रहनेवाले थे और वे एकीकृत बिहार में असिस्टेंट कमिश्नर (सेलटैक्स) पद पर कार्यरत थे और उच्चशिक्षित थे.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा: सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के टीम ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने पटना से पीएचडी की पढ़ाई भी की थी. चूंकि ऐतिहासिक तथा सामाजिक कार्यों में उनकी रूचि थी. इसलिये उन्होंने अभियान चलाकर लोगों को गुमनामी के अंधेरे में खो चुके सेरेंगसिया युद्ध के बारे में जागरूक किया था. साथ ही शहीदों की विस्मृत कुर्बानी को याद रखने के लिये प्रतिवर्ष सेरेंगसिया घाटी में शहीद दिवस मनाने के लिये भी उन्होंने आहवान किया था. इसके लिये उन्होंने कई गांवों में जनजागरण अभियान भी चलाया था. समाज के लोगों का समर्थन उनको भी खूब मिला.

img 20250130 wa00486470284897172522682

शहीद स्मारक समिति भी उन्होंने बनायी ताकि कार्यक्रम आयोजित किया जा सके. फिर 1982 में पारंपरिक तरीके से सेरेंगसिया घाटी में सार्वजनिक रूप से शहीद दिवस मनाने की शुरूआत हुई. शुरू में कम लोग आये। बाद में इसकी संख्या बढ़ती चली गयी. धीरे धीरे शहीद दिवस पर फुटबॉल टुर्नामेंट समेत मेले का भी आयोजन होने लगा, तो भीड़ और बढ़ती गयी. घाटी में यहां सात शहीदों के स्मारक बनाये गये हैं जिनमें पोटो हो, बेड़ाई हो, पुंडुवा हो, बेराई हो, नारा हो, देवी हो तथा सुगनी हो के नाम शामिल हैं.

img 20250130 wa00475070241655520445732

पोटो हो ने इसी घाटी में अंग्रेजी हुकूमत को दी थी कड़ी टक्कर

सन् 1837 में इसी सेरेंगसिया घाटी में पोटो हो की अगुवाई में आदिवासी समुदाय के विद्रोहियों ने तीर-धनुष से सशस्त्र अंग्रेजी सैनिकों पर हमला किया था. इसके बाद दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ था। आदिवासी लड़ाकों के पास केवल पारंपरिक तीर-धनुष थे तो अंग्रेज आधुनिक हथियारों से लैस थे. शहीद स्मारक के बाहर लगे बोर्ड में युद्ध का जो वर्णन है. उसके मुताबिक इस युद्ध में सौ से ज्यादा अंग्रेजी सैनिक मारे गये थे. जबकि विद्रोहियों की ओर से 26 आदिवासी लड़ाके शहीद हुए थे. कहते हैं कि पोटो हो ने इस युद्ध में छापामार युद्धकला का उपयोग किया था और अंग्रेजों के नाको चने चबवाए थे. हालांकि बाद में उनको उनके समर्थकों के साथ पकड़ लिया गया और उनको जगन्नाथपुर में एक पीपल के पेड़ में उनको फांसी की सजा दी गयी थी. तब यह इलाका बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन आता था. आज इस घाटी में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिये कोल्हान समेत पड़ोसी राज्य ओडिसा के सीमावर्ती इलाकों से भी लोग आते हैं.

डीएमएफटी फंड से हुआ है शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण

सेरेंगसिया घाटी शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण 2022 में डीएमएफटी फंड से किया गया था. जबकि इसका निर्माण कार्य का शिलान्यास निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा व विधायक दीपक बिरुवा ने संयुक्त रूप से किया था. सौंदर्यीकरण की कुल की प्राक्कलित राशि 76 लाख 87 हजार 169 रूपये थी. इस योजना को लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा ने क्रियान्वित किया था.

शहीद दिवस को लेकर स्मारक की सफाई शुरू

2 फरवरी को होनेवाले शहीद दिवस समारोह को देखते हुए शहीद स्मारक की साफ सफाई तथा रंगरोगन का कार्य चल रहा है. स्मारक की चहारदीवारी के बाहर पेवर ब्लॉक भी बिछाये जा रहे हैं. लोहे की जालियां लगायी जा रही है. झाड़ियां भी काटी जा रही हैं. वहीं फुटबॉल टुर्नामेंट व ग्रामीण मेला आयोजित करने की भी तैयारी है.

इसे भी पढ़ें : http://सेरेंगसिया घाटी शहीद दिवस पर याद किये गये शहीद पोटो हो

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#poto ho #serengsiya ghati #सेरेंगसिया घाटी chaibasa chaibasa news hatgamhariya jharkhand jharkhand news चाईबासा न्यूज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d