पुलिस केंद्र चाईबासा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर आयोजित कर किया गया 67 यूनिट रक्तदान

Chaibasa :- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पुलिस केन्द्र चाईबासा में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर “रक्तदान शिविर ” का भी आयोजन किया गया.

SR Rungta बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग शुरू, लीग का उदघाटन SP आशुतोष शेखर ने बल्लेबाजी कर की

पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान कर किया जागरूक

रक्तदान शिविर में 67 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा 67 यूनिट रक्तदान किया. साथ ही पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम आशुतोष शेखर द्वारा भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया गया.

रक्तदान करते पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर

सेवानिवृत हवलदार को सम्मान के साथ दी गई विदाई

इसके अतिरिक्त चाईबासा पुलिस द्वारा चाईबासा जिला बल के हवलदार बुधवा उरॉव के सेवानिवृति के अवसर पर विदाई – सह- सम्मान समारोह आयोजन किया गया. उक्त सेवानिवृत हवलदार को सम्मान के साथ विदाई दिया गया. इनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी.

रक्तदान करते पुलिस जवान

http://नवयुवक संघ गुटुसाई दुर्गा पूजा पंडाल का SP आशुतोष शेखर ने फीता काटकर किया उद्घाटन, दी शुभकामनाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *