टीएसएफ ने बराईबुरू और टाटीबा में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 300 से अधिक लोगों का हुआ उपचार

Novamundi :- कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के एक हिस्से के रूप में, टाटा स्टील फाउंडेशन ने गुरुवार को बरईबुरु और टाटीबा गांव में एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया.

इस शिविर में बिरहोर समुदाय सहित 300 से अधिक लोगों का तत्काल उपचार किया गया. नियमित इलाज और जांच के कारण हर जगह मलेरिया से प्रभावित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है. शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन नोआमुंडी के डॉ. मृणमय महतो, अपोलो लाइफ के डॉ. अभिषेक पांडेय ने मरीजों का इलाज किया.

गौरतलब है कि टाटा स्टील अपने संचालन के क्षेत्र में आस-पास के समुदायों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. कंपनी यह भी मानती है कि किसी व्यवसाय का प्राथमिक उद्देश्य लोगों की गुणवत्ता में सुधार करना है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन