गम्हरिया: TSLP ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जूते के फीते से लटका शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

SARAIKELA: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पीछे बजरंग टोला में किराए के मकान में रहने वाले 31 वर्षीय शुभादीप सिन्हा महापात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है. मृतक का शव उसके कमरे से कांटी के सहारे जूते के फीते से लटका हुआ पाया गया.

घटनाक्रम के अनुसार मृतक कल शाम को अपने कमरे में था. इस बीच आज सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों को शक हुआ. जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो मृतक जूते के फीते के सहारे दीवार में लगे काटी से झूल रहा था. जिसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा. घटना की जानकारी फौरन गम्हरिया पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ किया है. मृतक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहने वाला है और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स में जोस्ट कंपनी में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत था.इधर मृतक के परिजन बांकुड़ा से रवाना हो चुके हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *