आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में 16–17 जनवरी को दो दिवसीय भव्य ‘रक्षा एक्सपो’ का आयोजन

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आगामी 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय ‘रक्षा एक्सपो’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को रक्षा निर्माण क्षेत्र से जोड़ते हुए उन्हें व्यावसायिक विस्तार एवं औद्योगिक उन्नति के नए अवसर प्रदान करना है।

Adityapur BOPTER Industry Meet (आदित्यपुर): इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार होंगे युवा, आदित्यपुर में हुआ उद्योग सम्मेलन

व्यापक स्तर पर तैयारियां

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA), सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं लघु उद्योग भारती द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आगामी 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय ‘रक्षा एक्सपो’ का भव्य आयोजन

एक्सपो से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा

हाल ही में ASIA के अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से भेंट कर एक्सपो से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय ऑटो कंपोनेंट एवं इंजीनियरिंग इकाइयों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

अभियान को मिले मजबूती

एसोसिएशन की ओर से यह भी मांग रखी गई कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारी उन वस्तुओं एवं उपकरणों की सूची के साथ एक्सपो में भाग लें। जिन्हें वर्तमान में आयात किया जाता है। जिससे स्थानीय उद्योग उनके स्वदेशी विकल्प विकसित कर सकें और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिले।

लगभग 17,000 MSME रक्षा क्षेत्र से जुड़े

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जानकारी दी कि वर्तमान में देशभर के लगभग 17,000 MSME रक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, और झारखंड के उद्योगों के लिए इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो के दौरान B2B बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्योग प्रतिनिधियों और रक्षा खरीद एजेंसियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा।

 लगाए जाएंगे लगभग 50 स्टॉल

इंदर अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय रक्षा एक्सपो में लगभग 50 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न औद्योगिक उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

http://Adityapur NSMCH Medical College: जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन से मिले चेयरमैन मदन मोहन सिंह