आदित्यपुर कल्पनापुरी नाला से मिला अज्ञात व्यक्ति अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी

Adityapur :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के पास कल्पनापुरी नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का अर्थ नग्न शव शनिवार सुबह मिला है. शव देख कर यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है.

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा अहले सुबह नाले में पड़े हुए शव को देखा गया. जिसके बाद इसकी सूचना फौरन आदित्यपुर पुलिस को दी गई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की गई और शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं. इधर सुबह-सुबह शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *