आरआईटी थाना क्षेत्र में चला विशेष वाहन जांच अभियान

Adityapur : ज़िला उपायुक्त के निर्देश पर जिले भर में मंगलवार देर शाम स्पेशल ड्राइव के तहत वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें मुख्य रुप से ड्रंक एंड ड्राइव के तहत वाहनों की जांच की गई. इसी क्रम में आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सागर लाल महथा के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया.
अभियान के तहत आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 32 मोड़, एनआईटी गेट और अंबेडकर चौक पर पुलिस ने वाहनों की जांच के साथ ड्राइव कर रहे लोगों के की विशेष रूप से जांच की गई . इस अभियान के तहत 70 से भी अधिक वाहनों की जांच की गई. गौरतलब है कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *