Aditypur: सेवानिवृत्त हुए आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता बिनोद कुमार 

आदित्यपुर: नगर निगम में पदस्थापित सहायक अभियंता विनोद कुमार 31 जनवरी को सेवा काल समाप्त होने पर सेवानिवृत्त हुए. इनके सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
आदित्यपुर के एक होटल में आयोजित विदाई समारोह में नगर निगम अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद के अलावा समारोह में नगर निगम के सिटी मैनेजर सौरभ कुमार ,अजय कुमार ,लेमांशु कुमार, देवाशीष प्रधान के अलावा सहायक नगर आयुक्त , कनीय अभियंता रितेश कुमार, अनमोल कुमार समेत नगर निगम के सभी कर्मचारी मौजूद थे. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने पर विनोद कुमार के कार्यकाल की सराहना की . सहायक अभियंता विनोद कुमार 25 वर्ष की उम्र में सेवा से जुड़े थे जहां इनने पटना में नगर विकास विभाग में पहला योगदान दिया था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *