जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चली गोली मारने का देखें VIDEO, युवक की स्थिति गंभीर

Jamshedpur :- जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानांतर्गत इस्टप्लांट बस्ती के सत्यनारायण मंदिर के पास हुई गोली चालन की घटना में घायल युवक प्रवेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- Jamshedpur Breaking : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चली गोली, युवक घायल

बताया जाता है कि प्रवेश कुमार को चूंकि गोली सीधे सिर में लगा था. इस कारण वह गंभीर रुप से घायल है. इस लोगों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में सत्यनारायण गौड़ उर्फ सत्तू, हरेकृष्ण गौड़, मोहित गौड़ और सरदार शामिल है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सत्यनारायण गौड़ उर्फ सत्तू का बेटा मोहित कुमार तेजी से गाड़ी चला रहा था. पड़ोसियों ने उसको रोका तो उसके पिता और परिजन राइफल और पिस्तौल के साथ तलवार लेकर निकल गये और सारे लोगों पर हमला बोल दिया. इस दौरान इन लोगों ने गोलियां चला दी. जो सीधे प्रवेश कुमार के सिर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया. इसके बाद लोग उसको लेकर टीएमएच पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में फरार अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है. सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि उस युवक को किस तरह से गोली मारी गयी है और किस तरह से हमला परिवार ने गुंडागर्दी किया है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Shot Dead: सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *