Jamshedpur Breaking : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चली गोली, युवक घायल


Jamshedpur :- जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में परवेज नमक युवक घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी की गोली मारकर हत्या के विरोध में एकजुट हुए कर्मचारी, किया तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां परवेज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड ने चलाई है. पुलिस ने सत्तू गौड को हिरासत में भी लिया है. लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ जिसके बाद सत्तू गौड ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://कपाली : गोलीकांड में घायल मोहम्मद रागिब की इलाज के क्रम में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *