Adityapur distribution of kali puja bhog: श्री डूंगरी काली पूजा के उपलक्ष पर महाभोग का आयोजन

आदित्यपुर: श्री डूंगरी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा काली पूजा के उपलक्ष पर शुक्रवार को महाभोग का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

श्री डूंगरी स्थित काली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया. 6 दिवसीय काली पूजा के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया .वहीं शुक्रवार को विसर्जन से पूर्व महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया जहां ,श्री डूंगरी गांव समेत आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपमेयर अमित सिंह ,भाजपा एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, रमेश हांसदा, सचिन महतो ,पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, कृष्ण मुरारी झा के द्वारा लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. मौके पर मौजूद काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो ने बताया कि पूजा का आयोजन दिवंगत विधायक साधु चरण महतो द्वारा शुरू किया गया था ,उनके निधन के पश्चात उनके धर्मपत्नी सारथी महतो की देखरेख में पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें ग्रामीणों की गहरी आस्था है. महाभोग वितरण कार्यक्रम में पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्यों के अलावा आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *