तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर चक्रधरपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, जमकर आतिशबाजी और बांटे लड्डु

Chaibasa :- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों के चुनाव का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है. जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जीत के ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. शुरूआती रुझान से ही भारतीय जनता पार्टी ने इन तीनों राज्यों में बढ़त बनाए हुए रखा है. इन तीनों राज्यों में भाजपा की भारी जीत का जश्न पूरे देश मे भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है. जिसे लेकर चक्रधरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय पवन चौक में जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटा.

इसे भी पढ़े :-

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर चक्रधरपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, जमकर आतिशबाजी और बांटे लड्डु

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने तीनों राज्यों में जीत का श्रय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए पूरे देश मे उनके द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना को जीत का कारण बताया. इसके साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिला शशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों के कारण मतदाताओं ने उनपर विश्वास दिखाया.

जिसके कारण तीन राज्यों भाजपा विजय हुई है. जिसमे दो राज्य कांग्रेस का था, उसको भी भाजपा ने छीन लिया. वही मध्यप्रदेश में शिवराज जी की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण पुनः भाजपा सरकार बन रही है. इस जीत के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ता, सभी मतदाताओं एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे, अपशब्द बोल और सनातन धर्म का मजाक उड़ाया. जिसका परिणाम आज इस चुनाव में जनता ने दे दिया. इसके लिए विपक्षी दल को ये सबक है.

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजू प्रसाद कसेरा, विनोद शर्मा, राजेश पासवान, राजेश राय, वीरेंद्र राय, दुर्गा महतो, देवेन मंडल, विनोद प्रधान, गौतम रवानी, मार्की के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर चक्रधरपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, जमकर आतिशबाजी और बांटे लड्डु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *