जमशेदपुर : दो भाइयों ने रड से मारकर तोड़ डाला जबड़ा, किया जानलेवा हमला

 

 

 

Jamshedpur :- पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती के रहने वाले रजत कुमार पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज हो रहा है।

इसे भी पढ़े:-

चांडील के बाद अब जमशेदपुर का सोनारी बना अवैध लॉटरी का अड्डा, सोनारी थाना क्षेत्र के एक दुकान से पुरे कोल्हान में संचालित हो रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार

 रजत कुमार के भाई शुभम ने बताया कि घटना 31 दिसंबर की शाम 5 बजे उसके घर पर विद्यासागर यादव और उसका भाई विनय रंजन यादव आया था। विनय रंजन यादव हाथ में फाइटर पहने हुए था। जबकि विद्यासागर रड लिए हुए था। दोनों ने रजत कुमार सिंह पर हमला कर दिया। राड से सर पर हमला किया। रजत ने हाथ से बचाव किया और रड उसके मुंह पर लगा, जिससे उसका जबड़ा टूट गया है। सर पर भी चोट आई है। 

 

रंजन यादव ने फाइटर से रजत पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। तभी वहां उमाशंकर यादव पहुंचा और ललकार कर कहा कि रजत को जान से मार दो। शुभम ने बताया कि उसने शोर मचाया तब हमलावर वहां से फरार हुए। फरार होने से पहले विद्यासागर रजत के गले से चेन छीन ले गया और रंजन यादव ने उसका मोबाइल जमीन पर पटक कर चूर कर दिया। 

 

इस मामले में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

http://चांडील के बाद अब जमशेदपुर का सोनारी बना अवैध लॉटरी का अड्डा, सोनारी थाना क्षेत्र के एक दुकान से पुरे कोल्हान में संचालित हो रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार  रजत कुमार के भाई शुभम ने बताया कि घटना 31 दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम