विनोद सावैयां की मांग पर डीसी चंदन कुमार ने की कार्यवाही

चाईबासा (Chaibasa) : जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के एक आदेश पर तत्काल शनिवार को शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती का नामांकन संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर चाईबासा (आवासीय) में हो गया। ना केवल कॉलेज में नामांकन हुआ बल्कि छात्रावास में जगह भी मिल गयी। वहीं सोमवार तक स्कूल ज्वाईन करने का आदेश भी मिल गया। डीसी ने पढ़ाई का खर्चा उठाने का भी आश्वासन दिया।

दरअसल दो दिन पूर्व कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग किया था कि शहीद पोटो हो की इस वंशज को सरकारी खर्चे पर शहर के किसी संत जेवियर्स गर्ल्स कॉलेज (आवासीय) चाईबासा में पढ़ाया जाये। शनिवार को विनोद रश्मि पुरती को उसके पिता राजेंद्र पुरती, चाचा जापान पुरती के साथ लेकर उपायुक्त से मिले। इसके डीसी ने मांगें देखकर त्वरित कार्रवाई की। नामांकन आदेश दिया। डीसी ने रश्मि की पढ़ाई और होस्टल आदि में आर्थिक मदद देने की भी बात कही। वहीं डीसी ने रश्मि को ध्यान लगाकर पढ़ने और माता पिता का नाम रोशन करने की सलाह दी। वहीं पिता व चाचा ने त्वरित कार्रवाई के लिये डीसी का आभार जताया। ज्ञात हो कि जगन्नाथपुर के राजाबासा निवासी रश्मि पुरती बेहद गरीब परिवार से आती है। माता पिता मजदूर हैं। कॉलेज में पढ़ने के भी पैसे नहीं थे।
इस मौके पर समिति के डीबर देवगम, चाहत देवगम, पूर्व जिप सदस्य नीलम प्रियंका सावैयां आदि मौजूद थे।                                                                                                                                 http://Adityapur-Chaibasa-CRPF 2 nd command officer tribute:सीआरपीएफ सेकंड कमान अफसर शहीद एम प्रबो सिंह को दी गयी अंतिम सलामी, चाईबासा के जंगल में हो गई थीं मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत