पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 एथलीट 17वीं झारखंड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हेतु लातेहार रवाना महुआडांड़ में 7 दिसंबर को होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता | नेशनल क्रॉस कंट्री चयन भी होगा

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 एथलेटिक्स खिलाड़ी शुक्रवार को 17वीं झारखंड क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला के महुआडांड़ हेतु बस से रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम शूरी केन कराटे के कराटेकारों ने जीते 21 पदक, झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

बताया गया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।

एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने उम्मीद जताई कि इस बार भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे।


टीम में शामिल खिलाड़ी

पुरुष वर्ग – 10 किमी

  • लालू कालुंडिया

  • गणेश कालुंडिया

  • नारायण बिरुवा

महिला वर्ग – 10 किमी

  • दिलकी पारेया

  • बा माई तिरीया

  • सावित्री गुइया

  • सुनीता देवी

  • सनम बारला

अंडर-20 बालक – 8 किमी

  • मांगू इचागुटू

  • सन्नी कोडा

अंडर-20 बालिका – 6 किमी

  • चमन सुंडी

अंडर-16 बालक – 2 किमी

  • बिंडराय पुरती

अंडर-16 बालिका – 2 किमी

  • पूजा महतो

  • नाउरी मुंडो

कोच एवं मैनेजर

  • काश्मीर कांडेयांग

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अनिल खिरवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार, गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान सहित संघ के पदाधिकारी पिंटू अग्रवाल, मुकेश मोदी, संजीव, पुनम, प्रीति, सिद्धार्थ, लखिंदर, शिवा, देवाशीष, प्रितम, मुन्ना एवं कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

http://West Singhbhum District Cricket Association’s Annual General Meeting concluded : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न