अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 21–23 दिसंबर तक चाईबासा में आयोजित; 32 टीमें लेंगी हिस्सा तैयारियों की समीक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया मैदान का निरीक्षण

Chaibasa (चाईबासा): भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वावधान में अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर को स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना, स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देना तथा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Saraikela Kolabira Football Tournament 2026: कोलाबीरा में सजेगा खेल और संस्कृति का मंच: 2026 में 7 लाख के इनामी फुटबॉल महाकुंभ और विराट टुसू मेले का ऐलान

अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से किसी भी प्रकार का एंट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा। टीम पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, जबकि टीमों का ड्रॉ 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। मैच का निर्धारित समय 15+15 मिनट तथा 5 मिनट ब्रेक सहित कुल 35 मिनट होगा। प्रतियोगिता का संचालन FIFA नियमावली (ऑफसाइड नियम को छोड़कर) के आधार पर किया जाएगा।

प्रत्येक टीम में 11+11 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। सभी खिलाड़ियों के लिए जर्सी एवं पहचान पत्र अनिवार्य है। मैच में बराबरी की स्थिति होने पर परिणाम का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही आयोजन समिति को नियमों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने का अधिकार रहेगा।

पुरस्कार राशि

  • विजेता टीम – ₹1,00,000

  • द्वितीय – ₹75,000

  • तृतीय – ₹50,000

  • चतुर्थ – ₹30,000

प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं फुटबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने मैदान की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी तैयारी व आयोजन स्थल की समग्र व्यवस्था का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा

भाजपा जिला इकाई ने खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस महत्त्वपूर्ण खेल आयोजन को सफल बनाएं और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

http://आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह