32वीं बी० एल० नेवटिया टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25, लारसन क्लब एवं प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा क्वार्टर फाईनल

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित 32वीं बी एल नेवटिया क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में लारसन क्लब चाईबासा ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को छः विकेट से व प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने गोप एवं सिंह क्लब बड़ाजामदा को पाँच विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. अब क्वार्टर फाईनल में लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला फेनेटिक क्लब चाईबासा से 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से तथा प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से होगा.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आयोजित हुआ टाटा स्टील मीडिया कप क्रिकेट 2025, टीम ए ने टीम बी को 6 विकेट से हराया


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर पूर्वाह्न दस बजे से खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने बीस ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया. उमर मुख्तार ने चार चौके व तीन छक्के की मदद से 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि अनिल यादव ने 45 तथा निर्भय चौरसिया ने 38 रन बनाए. लारसन क्लब की ओर से जन्मजय सिंह यादव तथा मौसम कुमार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

उद्घाटक बल्लेबाज अक्षत पटेल ने छः चौके तथा चार छक्के की सहायता से 72 रन ठोके. पाँचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हिमांशु पांडेय ने भी चार चौके एवं छः छक्के की मदद से मात्र 23 गेंदों पर 64 नाबाद रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आज ही अपराह्न एक बजे से खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोप एवं सिंह क्लब की पूरी टीम 17 ओवर में मात्र 87 रन बनाकर आल आउट हो गई. जबाब में प्रताप क्रिकेट क्लब ने 13.1 ओवर में 90 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया हलांकि इस चक्कर में उनके पाँच बल्लेबाज पैविलियन भी लौट गए.

इसे भी पढ़ें : http://बी० एल० नेवटिया टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25, सुपर ओवर में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब को हराया

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत