मां ने नही पहनने दी फटी जींस तो युवक चढ़ गया पानी टंकी पर, जाने क्या हुआ…

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित गांधी टोला में जब मां ने अपने बेटे को फटी जींस पहनने से मना करने पर गुस्से से निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और जमकर हाई वोलेटेज हंगामा करने लगा. पानी की टंकी पर चढ़कर युवक जिद्द करने लगा कि फटी जींस नहीं मिलेगा तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा.

इसे भी पढ़ें : सड़क सुरक्षा माह 2025 : “रन फॉर रोड सेफ्टी” पर दौड़ा चाईबासा – thenews24live

स्थानीय लोगों ने जब युवक को पानी टंकी के ऊपर चढ़कर चिल्लाते हुए देखा तो उसे नीचे उतरने को कहा. लेकिन वो किसी की बात नही माना और अपनी बात पर अड़ा रहा. लोगों के लाख समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग गाड़ी लेकर घटना स्थल पहुंची और युवक को उतारने का प्रयास किया. फिर भी वह मानने को तैयार नहीं था.

पानी टंकी पर युवक के चढ़ने की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी मिलते ही युवक की मां भी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची. युवक की माँ फटी जींस पैंट लेकर टंकी के नीचे पहुंचीं और उसे उतरने को कहा. तो युवक ने शर्त रखी कि पुलिस को यहां से हटाओ, तब ही मैं नीचे उतरुंगा. इधर, पानी टंकी में युवक के चढ़ने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई. लोग सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंचे थे.

बाद में उसकी मां के उसके फटी पैंट को लेकर नीचे खड़ी होकर नीचे उतरने को कहते रही, इसी बीच वो नीचे उतरा और किनारे किनारे भाग निकला.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा : 152 वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत