आदित्यपुर: पश्चिम बंगाल के ड्रग पेडलर को आदित्यपुर पुलिस ने 352 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

Adityapur : आदित्यपुर पुलिस को ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के ड्रग पेडलर सैयदुल रहमान उर्फ बाबू अली को 352 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार शाम आदित्यपुर थाना में आयोजित प्रेस वर्ता में सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद -बिक्री कर रहे हैं .इसी कड़ी में इनके के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. जहां शिवा नर्सिंग होम के पास इनोवा कार के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया.पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सैयदुल रहमान बताया जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत तहमोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने इसके पास से 352 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 29.81ग्राम, दो पुड़िया भूरे रंग का पाउडर वजन 5.74 ग्राम, एक इनोवा कार, मिक्सर, ब्राउन शुगर पैकिंग के लिए प्लास्टिक पैकेट ,मोबाइल फोन आदि बरामद किया है,। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र टूडू, एएसआई रासबिहारी यादव, अनिल सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *