आंदोलनकारी जयसिंह की स्मृति में विधायक दीपक बिरुवा ने बांटा कंबल, बड़ा जयपुर में आंदोलनकारी जयसिंह की पुण्यतिथि मनी

Chaibasa:- जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुरसी पंचायत के बड़ा जयपुर गांव में आंदोलनकारी नेता सह पूर्व मुखिया जयसिंह देवगम की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. चाईबासा के माननीय विधायक दीपक बिरुवा, झामुमो नेता सुभाष बनर्जी समेत आमो-खास ने जयसिंह देवगम को श्रद्धांजलि अर्पित किया.

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जयसिंह देवगम उर्फ़ जोयो को जो भी जिम्मेदारी मिली, चाहे आंदोलनकारी की बात करें या मुखिया की. जयसिंह ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा जयसिंह देवगम के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा. विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से स्व: जयसिंह देवगम की स्मृति में असहाय वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण किया गया.

इस मौके पर बिंदराय देवगम, बबलू गोप, दिनेश कुमार कालुंडिया, प्रताप सिंह बानरा, सिद्धेश्वर बानरा, राजकिशोर महाराणा, राम तिर्की, शीलो माई कालुंडिया, जानकी देवगम, जयंती कुई, राजन देवगम, धनुर्जय देवगम, जयपाल देवगम, भजन सवैंया आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु