सरायकेला:जिला परिषद बोर्ड बैठक आयोजित, कई एजेंडों पर चर्चा

Saraikela: सरायकेला जिला परिषद बोर्ड की बैठक जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई जिसमें विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।

 

जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेश दिया गया कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वैसे विद्यालय में अन्य विद्यालयों में मौजूद शिक्षकों का आकलन कर प्रतिनियुक्त करने संबंधी अग्रेतर कार्रवाई किया जाए, साथ ही जिला स्तर के पदाधिकारी भी अनिवार्य रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र डिजिटल एक्स-रे से रिपोर्ट उपलब्ध करने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई किया जाए। सिविल सर्जन द्वारा सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किये कि दिनांक एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर के बीच चल रही फाईलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करें। समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका के चयन में पारदर्शिता रखा जाए। जिला उद्योग पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किये कि उनके विभाग से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त जिला परिषद् से 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट में आवद्ध मद से अमृत सरोवर योजना लिये जाने संबंधी प्रस्ताव तथा चाण्डिल स्थित डाक बंगला परिसर में विवाह मंडप, दुकान नवनिर्माण एवं सरायकेला स्थित जिला परिषद् अधीनस्थ दुकान का पूर्ननिर्माण संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद् के सचिव सह डीडीसी  प्रवीण कुमार गागराई, सचिव, जिला परिषद् उपाध्यक्ष  मधुश्री महतो, उपाध्यक्ष, धनवीर लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् सरायकेला-खरसावां ज्योतिलाल मांझी, सविता मार्डी, सुभाषिणी देवी, जिंगी हेम्ब्रम, सावित्री बानरा, कालीचरण बानरा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मंडल, स्नेहा रानी महतो, सुलेखा हांसदा, अमोदिनी महतो एवं शम्भु मंडल जिला परिषद् सदस्य उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु