विहंगम योग संत समाज का त्रिदिवसीय नेत्र जांच सह ऑपेरशन शिविर 17-19 दिसंबर को

Adityapur: विहंगम योग संत समाज कोल्हान प्रमंडल और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय नेत्र जांच सह ऑपेरशन शिविर 17-19 दिसंबर को बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्र अस्पताल आयोजित होगा.
 नगीना सिंह, झारखंड प्रदेश परामर्शक
शिविर का उद्घाटन 17 दिसंबर को होगा जिस दिन नेत्र जांच की जाएगी, 18 दिसंबर को मोतियाबिंद के रोगियों का चयन और 19 दिसम्बर को ऑपेरशन होगा. सारी प्रक्रिया निःशुल्क होगी. विहंगम योग के द्वारा यह तीसरा आयोजन हो रहा है. संगठन के द्वारा कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम सालोंभर आयोजित होते हैं, जिसमें रक्तदान, योग शिविर, पौधरोपण आदि के कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किस बात की जानकारी आदित्यपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में विहंगम के झारखंड प्रदेश परामर्शक नगीना सिंह ने दी. इस मौके पर प्रचारक राम विनोद गुप्ता,  युवा शाखा के नीरज मिश्रा मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *