आदित्यपुर : चोर गिरोह ने नाक में किया दम ,रिटायर्ड दरोगा को भी नहीं बख्शा, CCTV में तस्वीरें कैद

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र में इन दिनों लोगों के घर में घुसकर बाइक से पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह लोगों के नाक में दम कर रखा है. ताजा घटना एमआइजी कॉलोनी का है जहां आए दिन गिरोह द्वारा घर में रखी गाड़ियों के पेट्रोल चुराए जा रहे हैं.

Cctv वीडियो में कैद चोरी की वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआइजी कॉलोनी में हाथ लपक चोर गिरोह इन दिनों सक्रिय है, जो लोगों के घरों में खड़े बाइक मोटरसाइकिल से पेट्रोल, एलईडी बल्ब पर हाथ साफ कर रहा है. चोरों ने एमआईजी हिलटॉप निवासी रिटायर्ड दरोगा बीपी श्रीवास्तव के घर में भी एलइडी बल्ब, बाइक से पेट्रोल चुरा लिया. इस बात की जानकारी रिटायर्ड दरोगा बीपी श्रीवास्तव को तब हुई, जब वे शादी समारोह से लौट कर 8 दिसंबर को घर पहुंचे शाम होने पर पाया की एलईडी बल्ब गायब है. तब फौरन घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें देखा की नकाबपोश चोर पहले एलईडी बल्ब खोल रहा है बाद में बाइक से पेट्रोल भी निकाल कर फरार हो .गया इतना ही नहीं ठीक इसी दिन एमआइजी कॉलोनी के तकरीबन 7 से 8 घरो में भी पेट्रोल आदि चोरी की घटना घटित हुई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश, बढ़ेगी रात्रि गस्ती :थाना प्रभारी
एमआइजी कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं से परेशान होकर थाना प्रभारी सागर लाल महाथा को सूचित किया है .जिसके बाद थाना प्रभारी ने प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज किया है. उन्होंने बताया है कि लोगों की सूचना प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *