सरायकेला: ब्रांडेड अंग्रेजी शराब में पानी मिलाकर बेचते 2 मिलावटखोर गिरफ्तार

सरायकेला: सरकारी शराब की दुकान में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की बोतलों में पानी मिलाकर बेचने के आरोप में उत्पाद अधिकारी निर्भय सिन्हा ने राजनगर के हेसल से 2 मिलावटखोरों को गिरफ्तार किया है.

उत्पाद विभाग को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि राजनगर हेसल स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से ब्रांडेड शराब में मिलावट खोरी की जा रही है.जिसके बाद उत्पाद अधिकारी निर्भय सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए दुकान से गौतम कुमार और राजू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस ने मिलावटी ब्रांडेड शराब की बोतले भी बरामद की है .उत्पाद अधिकारी ने बताया कि ब्रांडेड शराब की बोतलों में छेड़छाड़ करते हुए आरोपी पानी मिलाकर ग्राहकों को बेच रहे थे. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. दोनों मिलावटखोरों के पास से पानी मिले हुए तकरीबन 4500 मिलीलीटर शराब बरामद किया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’