जेजेए गम्हरिया प्रखंड कमिटी का होगा अपना ड्रेस कोड, 8 जनवरी को वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

गम्हरिया : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के गम्हरिया प्रखंड कमेटी की एक बैठक  एसोसिएशन कार्यालय में सम्पन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने समेत कई अन्य विन्दुओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव अभय लाभ ने सरायकेला जिला कमेटी का शीघ्र पुनर्गठन करने, जिले में प्रदेश या कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का निर्देश सदस्यों को दिया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी रविवार, 8 जनवरी को कांड्रा स्थित वन विश्रामागर में वार्षिक वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने, प्रखंड कमेटी का बैंक में खाता खोलने, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के आयोजन में जिला कमेटी को हरसम्भव सहयोग करने, आगामी नववर्ष में कमेटी की ओर से रक्तदान और नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, कमेटी सदस्यों के लिए ड्रेस कोड प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अन्य पत्रकार संगठनों के कई सदस्यों ने जेजेए पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। अंत मे महासचिव के0 दुर्गाराव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष जगजीवन महतो, सचिव उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, विजय कुमार साव, मधुसूदन सिंह, जगबंधु महतो, अजित मंडल, दयाल लायक समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत