भारत जोडों यात्रा में आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सैकड़ों कामगार हुए शामिल

Adityapur: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज – 7 से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा संगठन के कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए.
 यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, यात्रा के आरआईटी मोड़ पहुंचने पर सभा को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा की भाजपा देश में धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को विभाजित करना चाहती है, यात्रा का लक्ष्य भाजपा के द्वेष भरी मानसिकता से देशवासियों को जागरूक करने का है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की स्वार्थसिद्धि करने में जुटी हुई, सरकार को देश में महंगाई, बेरोजगारी,अर्थव्यवस्था सहित जनमानस के ज्वलंत मुद्दे नजर नहीं आते .शैलेश पांडेय ने बताया कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोडों यात्रा के 100 दिन पूरे हुए हैं एवं इन 100 दिनों में यात्रा 2748 किमी चली है. सभा को कांग्रेस नेता राजा सिंह एवं अवधेश सिंह ने भी संबोधित किया. यात्रा में मुख्य रूप से  राजा सिंह राजपूत ,अवधेश सिंह ,देवदत्त राम, शैलेश शर्मा, दुर्गा राम बैठा,दीपक मिश्रा ,सुल्तान अहमद , सोमनाथ सरकार ,गोविंद बगदल , त्रिवेन सोय, दीपक दंडपत,दयानिधि नायक, उदयकांत शर्मा, राजकुमार झा , चंदन यादव, अखिलेश यादव ,बुचकू भक्ति, कमलेश्वर जाल , रोहित तिर्की , सोमनाथ सरकार ,राहुल पासवान ,राजकुमार दास एवं सैकड़ों की संख्या में कामगार एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत