आदित्यपुर: गेस्ट हाउस के बंद कमरे में फांसी लगाकर 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित गेस्ट हाउस के बंद कमरे में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात की बतायी जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मृत युवक नूतन नापित उषा मोड़ स्थित आशीर्वाद कंपनी में ठेका मजदूर के तौर पर काम करता था. उसने रविवार शाम बंद कमरे में फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मृतक के सह कर्मियों को तब हुई ,जब वे सभी शाम को बाजार से घूम कर वापस गेस्ट हाउस के कमरे में पहुंचे ,तो पाया कि कमरा भीतर से बंद है. खिड़की से झांकने पर नूतन नापित फंदे से झूलता हुआ दिखा जिसके बाद फौरन घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी गई. बाद में मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जुट गई. आत्महत्या के कारणों का पता नही चला हैं. मृतक पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर का रहने वाला है और वह अविवाहित था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा