आदित्यपुर: साबिर हत्याकांड में कलीम और सद्दाम को पुलिस ने बंगाल से दबोचा, हथियार और ब्राउन शुगर भी बरामद

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में हुए साबिर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले के दो अन्य अभियुक्त कलीम और सद्दाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।
पुलिस सूत्रों की माने तो बंगाल से दोनों की गिरफ्तारी की गई है। जिसके पास से ब्राउन शुगर की खेप और हथियार भी बरामद किया गया है।  बताया जा रहा है कि साबिर हत्याकांड के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की खोजबीन की जा रही थी।  इसी क्रम में आरोपी को बंगाल से  गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता मिली है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *