हाटगम्हरिया में हुए भीषण दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से जिला विधिक प्राधिकरण ने किया संपर्क, मिलेगा क्षतिपूर्ति और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया में गुरुवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो ट्रेलर चालको की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई थी. इस मामले को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण रांची ने स्वतः संज्ञान लिया है.

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार जनों से तत्काल संपर्क किया है और इस दुर्घटना से हुई क्षति पूर्ति एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग देने की पहल की है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक बुरी तरह से जल गए हैं. उनके पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्राधिकार की ओर से सिविल सर्जन को निर्गत किया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु